पं. सुरेश मिश्रा को प्रधानमंत्री संग्रहालय मंच ने राष्ट्रीय अटल अवार्ड से सम्मानित किया

0
556
- Advertisement -

 

 पं. सुरेश मिश्रा को राष्ट्रीय अटल अवार्ड का सम्मान
भारतीय संस्कृति और सामाजिक सेवा के वैश्विक प्रसार हेतु दिया गया अवार्ड

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली।प्रख्यात समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ पं. सुरेश मिश्रा को आज अटल फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अटल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी सम्मान उन्हें प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhan Mantri Sangrahalaya), नई दिल्ली के मंच पर प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य उनके नेतृत्व, दूरदृष्टि और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा को आगे बढ़ाना है। इस वर्ष यह सम्मान पं. सुरेश मिश्रा को समाजसेवा, राजनीति तथा भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
पं. सुरेश मिश्रा लंबे समय से विभिन्न संगठनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं।
सम्मान ग्रहण करते हुए पं. सुरेश मिश्रा ने कहा:
“अटल अवार्ड प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गौरव और विनम्रता का क्षण है। अटल जी का जीवन दर्शन और राष्ट्र दृष्टि मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है। यह सम्मान मुझे और अधिक समर्पण के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति प्रदान करेगा।”

यह नेता रहे मौजूद

इस अवसर पर आयोजित समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री  सत्यनारायण जटिया, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  श्याम जाजू, पूर्व सांसद  अविनाश राय खन्ना, अंतर्राष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशोक अग्रवाल, अटल फाउंडेशन की अध्यक्ष  अर्पणा सिंह, महासचिव  लेखराज महेश्वरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं राजनीतिक प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज की।
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here