पं. सुरेश मिश्रा को राष्ट्रीय अटल अवार्ड का सम्मान
भारतीय संस्कृति और सामाजिक सेवा के वैश्विक प्रसार हेतु दिया गया अवार्ड
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली।प्रख्यात समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ पं. सुरेश मिश्रा को आज अटल फाउंडेशन द्वारा आयोजित भव्य समारोह में प्रतिष्ठित राष्ट्रीय अटल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह गरिमामयी सम्मान उन्हें प्रधानमंत्री संग्रहालय (Pradhan Mantri Sangrahalaya), नई दिल्ली के मंच पर प्रदान किया गया।

यह पुरस्कार भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की स्मृति में स्थापित किया गया है, जिसका उद्देश्य उनके नेतृत्व, दूरदृष्टि और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा को आगे बढ़ाना है। इस वर्ष यह सम्मान पं. सुरेश मिश्रा को समाजसेवा, राजनीति तथा भारतीय संस्कृति के वैश्विक प्रसार में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
पं. सुरेश मिश्रा लंबे समय से विभिन्न संगठनों के माध्यम से भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने का कार्य कर रहे हैं। वे भारतीय जनता पार्टी से भी सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और समाजहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते रहे हैं।
सम्मान ग्रहण करते हुए पं. सुरेश मिश्रा ने कहा:
“अटल अवार्ड प्राप्त करना मेरे लिए अत्यंत गौरव और विनम्रता का क्षण है। अटल जी का जीवन दर्शन और राष्ट्र दृष्टि मेरे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है। यह सम्मान मुझे और अधिक समर्पण के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करने की शक्ति प्रदान करेगा।”
यह नेता रहे मौजूद