Home crime पादूकलां में पुलिस व डीएसटी टीम ने 14 क्विंटल डोडा पोस्त ,...

पादूकलां में पुलिस व डीएसटी टीम ने 14 क्विंटल डोडा पोस्त , अफीम ,लाखों की नकदी पकडी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

पादूकलां थाना पुलिस व डीएसडी टीम की बड़ी कार्यवाही।

कार-ट्रक से अफीम, डोडा पोस्त व स्मैक जब्त, 3 आरोपी गिरफ्तार।

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नागौर में नशे के सौदागरों पर करारा प्रहार।

रियाँबड़ी( नागौर) । नागौर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन नीलकंठ के तहत पादूकलां थाना पुलिस और डीएसडी (जिला स्पेशल टीम) नागौर ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने कार व ट्रक से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पादुकलां थाना पुलिस के अनुसार, कार्रवाई के दौरान एक कार से 112 ग्राम अफीम व 2 लाख 95 हजार रुपये नकद जब्त किए गए। वहीं, एक ट्रक से 14 क्विंटल डोडा पोस्त तथा 155 ग्राम स्मैक बरामद की गई। दोनों वाहनों को मौके से जब्त कर लिया गया है।

नाकाबंदी कर  की  कार्रवाई 

सूचना के आधार पर पुलिस व डीएसडी टीम ने संयुक्त रूप से नाकाबंदी की। संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें मादक पदार्थ मिलने पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक पूछताछ में तस्करी से जुड़े नेटवर्क के अहम सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया गया है। पुलिस यह जांच कर रही है कि मादक पदार्थ कहां से लाए गए थे और किन स्थानों पर सप्लाई किए जाने थे।

इस कार्रवाई में पादूकलां थाना पुलिस व डीएसडी टीम नागौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जिले में नशे के कारोबार पर पूरी सख्ती बरती जाएगी और ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version