Home latest पावना रेस्टोरेंट एवं मिष्ठान भण्डार पर खाद्य सुरक्षा विभाग टीम का निरीक्षण

पावना रेस्टोरेंट एवं मिष्ठान भण्डार पर खाद्य सुरक्षा विभाग टीम का निरीक्षण

0

 

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

— मावा, मिल्क केक और घी के नमूने लिए एकत्रित
— इम्प्रूवमेंट नोटिस दिया, साफ सफाई हेतु किया पाबंद

जयपुर। (नवीन कुमावत) दीपावली के पर्व पर शुद्ध मिठाई मिले इसके प्रयास के तहत प्रदेश में शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत खाद्य सुरक्षा आयुक्त इक़बाल खान के निर्देशन में डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी (जयपुर जिला कलेक्टर ) के द्वारा गठित विशेष खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा डॉ. हंसराज भदालिया (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय) के नेतृत्व में शुक्रवार को गोपालपुरा स्थित मैसर्स पावना रेस्टोरेंट एवं मिष्ठान भण्डार पर निरीक्षण और नमूनीकरण की कार्यवाही की गई। इसमे गुणवत्ता की जाँच हेतु मौके पर मावा, मिल्क केक एवं घी के खाद्य नमूने लिए गए। लिए गए नमूनों को जाँच हेतु केंद्रीय खाद्य विश्लेषण प्रयोगशाला मे भिजवाया गया है।


इस दौरान डॉक्टर हंसराज भदालिया ने बताया कि यहां मिठाई बनाने वाले कारखाने में उचित साफ सफाई नहीं मिलने पर फर्म को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत इम्प्रूवमेंट नोटिस दिया गया। साथ ही प्रतिष्ठान को साफ सफाई हेतु पाबंद किया गया। इस कार्यवाही मे खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमेश चंद यादव, नन्द किशोर कुमावत और राजेश कुमार नागर शामिल रहे l

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version