लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर, रियांबड़ी: कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण चने, जीरे और सब्जियों की फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं।
पूर्व विधायक रामचंद्र जारोड़ा ने रियांबड़ी क्षेत्र के केरिया माकड़ा गांव का दौरा कर खेतों में चने की फसल का निरीक्षण किया और किसानों से नुकसान की जानकारी ली।
जारोड़ा ने किसानों के आर्थिक संकट पर चिंता व्यक्त करते हुए राज्य सरकार से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल गिरदावरी कराने की मांग की।
