लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
कोटपूतली-बहरोड़: छापाला भैरूजी मंदिर में शुक्रवार से शुरू होने वाले लक्खी मेले की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। इस बार मेले की खासियत है 651 क्विंटल चूरमे की महाप्रसादी, जिसे गांव के लोगों ने मिलकर तैयार किया है।
-
थ्रेसर से पिसीं हजारों बाटियां, जेसीबी से मिला 165 क्विंटल घी-खांड और मेवा।
-
मेले का शुभारंभ कलश यात्रा से होगा।
-
मुख्य मेले में विशाल भंडारा और धमाल कार्यक्रम आयोजित होंगे।

-
आकर्षण: हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा।
-
सुरक्षा, पेयजल, पार्किंग और यातायात व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया।
मेला अब धार्मिक आयोजन के साथ-साथ ग्रामीण एकता और लोक परंपरा का प्रतीक बन गया है।