लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर |
श्रीगंगानगर। श्रीकरणपुर में पदमपुर रोड पर इंडेन गैस गोदाम के पास बीती देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गैस सिलेंडरों से लदी एक ट्रैक्टर ट्रॉली को तेज रफ्तार से आ रही थार गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयंकर था कि ट्रैक्टर के टायर खुलकर बाहर आ गए और थार गाड़ी का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार में सवार 4-5 युवक एक विवाह समारोह से लौट रहे थे और शराब के नशे में थे। ओवरस्पीड के चलते चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे ट्रैक्टर ट्रॉली से जा भिड़ी। टक्कर के बाद थार अनियंत्रित होकर 132KV GSS की बाउंड्री दीवार तोड़कर अंदर घुस गई।
हादसे में थार में बैठे एक युवक को मामूली चोट आई। सबसे बड़ी राहत यह रही कि ट्रॉली में भरे गैस सिलेंडर नहीं फटे, वरना दुर्घटना और भी भयावह रूप ले सकती थी।
हादसे के मुख्य बिंदु
-
कारण: ओवरस्पीड व शराब के नशे में ड्राइविंग
-
स्थान: पदमपुर रोड, इंडेन गैस गोदाम के पास, श्रीकरणपुर
-
नुकसान:
-
थार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त
-
ट्रैक्टर के टायर बाहर निकल गए
-
132KV GSS की बाउंड्री दीवार टूटी
-
-
बड़ा हादसा टलने का कारण: गैस सिलेंडरों का न फटना
