लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
भरतपुर। दिवंगत भाजपा नेता डॉ. दिगम्बर सिंह की जयंती के अवसर पर आयोजित ऑल इंडिया प्रो कबड्डी लीग का भव्य उद्घाटन समारोह भरतपुर में आयोजित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा के प्रदेश प्रभारी सतीश पूनिया और गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे।
कार्यक्रम में डीग-कुम्हेर विधायक डॉ. शैलेश दिगम्बर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधारी तिवाड़ी, दौलत सिंह फौजदार सहित कई जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस कबड्डी लीग में बड़ी संख्या में खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं और उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण खेलों को बढ़ावा देना और युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना है।