Home education 69वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शेखावाटी स्कूल में भव्य आगाज

69वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शेखावाटी स्कूल में भव्य आगाज

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

लोसल (सीकर)। शेखावाटी स्कूल, लोसल में 14 वर्ष आयु वर्ग की 69वीं राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को भव्य समारोह के साथ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतीय सांगलिया धूणी के पीठाधीश्वर स्वामी ओम दास महाराज व रामानंद आश्रम लोसल के संत आकाशानंद गिरि के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर सीकर सांसद अमराराम, धोद विधायक गोवर्धन वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर व ध्वजारोहण कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उद्घाटन समारोह में ध्वजारोहण के साथ ही राज्यभर से आई टीमों द्वारा जिलेवार झंडों के साथ आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। इस दौरान शेखावाटी एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन बी.एल. रणवां ने सभी टीमों का स्वागत कर विधिवत खेल शुरू करने की घोषणा की। इसके बाद खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलवाई गई

समारोह में शेखावाटी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना सहित विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें दर्शकों ने खूब सराहा।

इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर की 95 टीमों के लगभग 700 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। आयोजन समिति ने बताया कि आने वाले दिनों में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version