Home accident ऑडी कार चालक का कहर, 120-150 की रफ्तार से 17-18 लोगों...

ऑडी कार चालक का कहर, 120-150 की रफ्तार से 17-18 लोगों को कुचला, एक की मौत

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर में नशे में ऑडी कार चालक का कहर
जयपुर के मानसरोवर स्थित खरबास सर्कल पर रविवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। नशे में धुत ऑडी कार चालक ने 120 से 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सड़क पर रेस लगाई और नियंत्रण खो बैठा। तेज रफ्तार कार सड़क किनारे लगे फूड स्टॉल्स पर चढ़ गई, जहां खाना खा रहे 17-18 लोग उसकी चपेट में आ गए।
हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार आगे जाकर एक पेड़ से टकराकर रुकी। टक्कर के बाद मौके पर कोहराम मच गया। लोग घायलों को बचाने के लिए दौड़ पड़े। कई घायलों को निजी वाहनों से, तो कई को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना के समय अधिकांश लोग दिनभर की मेहनत के बाद खाना खा रहे थे। कोई परीक्षा की तैयारी कर रहा था, कोई मजदूरी करके पेट भरने आया था, तो कोई पढ़ाई के बीच यहां रुका था। अचानक आई तेज रफ्तार ऑडी ने उनकी जिंदगी पलट दी।
हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने कार चालक को पकड़कर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले कर दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक किसी अन्य वाहन से रेस लगा रहा था। इसी दौरान कार अनबैलेंस हुई और फूड स्टॉल्स पर खड़े लोगों पर चढ़ गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नशे की पुष्टि के लिए चालक का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही की खतरनाक कीमत की एक और दर्दनाक मिसाल बन गया है।
हादसे  में  एक  व्यक्ति की  मौत 
पत्रकार कॉलोनी थाना इलाके में हुई ऑडी कार की तेज रफ्तार में भीलवाड़ा निवासी रमेश बैरवा की मृत्यु हो गई । रमेश बैरवा दाल, बाटी, चूरमा के ठेले पर काम करता था ।हादसे के वक्त वह लोगों को खाना खिला रहा था। तभी कार ने उसे कुचल दिया।  डीसीपी साउथ राज ऋषि राज वर्मा ने बताया कि हादसा करने वाली कार वंदे मातरम सर्कल की तरफ से तेज रफ्तार से आई थी।  सबसे पहले खरब सर्कल से टकराई उसके बाद अनियंत्रित हुई और तेज रफ्तार में दाल बाटी चूरमा के ठेले सहित साथ खड़ी खेलों को ढूंढते हुए पेड़ से टकराकर जाकर रुक गई इस बीच एक कर को भी टक्कर मारी थी हादसे में कुल 15 लोग घायल हुए हादसे की सूचना मिलने पर मानसरोवर सर्कल के सभी थानों की पुलिस मौके पर पहुंची आकोषित लोगों से समझा इसकी मामला शांत कराया घरेलू अस्पताल पहुंचाया कर चालक की तलाश जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version