लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
ऑडी हादसे का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। पत्रकार कॉलोनी, मानसरोवर स्थित खरपत सर्किल पर ऑडी कार से 16 लोगों को कुचलने वाले 25 हजार रुपये के इनामी मुख्य आरोपी दिनेश पुत्र राजेंद्र जाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में ऑडी कार से तेज रफ्तार में रेस लगाई और डिवाइडर से टकराने के बाद सड़क किनारे खड़े लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

हादसे के बाद दिनेश जाट को उसके कुछ दोस्तों ने फरार होने में मदद की, जिसके चलते वह जयपुर से बाहर चला गया था। पुलिस ने आरोपी को भगाने में मदद करने वाले सभी लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
9 जनवरी 2025 को हुए इस हादसे के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। दक्षिण पुलिस उपायुक्त राज ऋषि राज वर्मा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया गया। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ललित कुमार शर्मा के निर्देश पर विशेष टीम बनाई गई। आईपीएस आदित्य काकड़े शर्मा के निर्देशन में पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया। थानाधिकारी मदनलाल कड़वासरा के नेतृत्व में टीम ने मुख्य आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की।
पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे थे सवाल