Home latest राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केवल एक संगठन नहीं, जीने की पाठशाला- राजे

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केवल एक संगठन नहीं, जीने की पाठशाला- राजे

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
हमारा बेस हिंदुत्व और संघ देशभक्त निर्माण की पाठशाला-वसुन्धरा राजे 
       छबड़ा/बारां।पूर्व मुख्यमंत्री  वसुन्धरा राजे ने कहा है कि हमारा बेस हिंदुत्व है।उन्होंने ये भी कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ केवल एक संगठन नहीं,जीवन जीने की पाठशाला है।जहाँ तपकर देश पर मरने मिटने वाले देशभक्त तैयार होते हैं।विधाभारती उसी की शाखा है। जिसका लक्ष्य ऐसे शिक्षित इंसान तैयार करना है,जो चरित्रवान हो।कुशल हो। संस्कारवान हो।जिनका जीवन भारतीय संस्कृति के अनुरूप हो।उनकी रग-रग में भारतीय सांस्कृति का समावेश हो।देश के प्रति वफ़ादारी का जज़्बा हो।
लोकार्पण समारोह को  किया  संबोधित 
        राजे छबड़ा में आदर्श विद्यामंदिर के नव निर्मित प्रथम तल के लोकार्पण समारोह में बोल रहीं थी।उन्होंने कहा विद्या भारती समाज के कमजोर परिवारों को शिक्षित कर उन्हें स्वावलंबी बनाने में जुटी हुई है।आज देश में 33 लाख विधार्थी विद्या भारती द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं में अध्यन कर रहें है। विद्या भारती का मूल मंत्र है छात्रों को शिक्षित कर,उनमें सांस्कृतिक,नैतिक तथा सामाजिक चेतना का संचार करना।यह संस्था देश के लिए देशभक्त और संस्कारवान पीढ़ी का निर्माण कर रही है।
जब वसुन्धरा राजे मुख्यमंत्री बन सकती है तो आप क्यों नहीं ?
         पूर्व सीएम ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब वसुन्धरा राजे मुख्यमंत्री बन सकती है तो आप क्यों नहीं ? जब प्रतिभा पाटिल और द्रौपदी मुर्मू महामहिम राष्ट्रपति बन सकती है तो छबड़ा के आदर्श विद्या मंदिर की बेटियां क्यों नहीं ? कार्यक्रम को विद्या भारती के अखिल भारतीय मंत्री शिव प्रसाद,सांसद दुष्यंत सिंह,विधायक प्रताप सिंह सिंघवी,कथावाचक प्रियंका भारती ने भी संबोधित किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version