नृत्यगोपाल मित्तल बने राजस्थान उत्तर प्रांत के प्रांतीय संरक्षक

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। भारत विकास परिषद् शाखा नागौर के संस्थापक सदस्य नृत्यगोपाल मित्तल को परिषद् के केंद्रीय कार्यालय द्वारा सत्र 2026-27 के लिए राजस्थान उत्तर प्रांत का प्रांतीय संरक्षक मनोनीत किया गया है।

शाखा सचिव सुभाष ललवाणी ने बताया कि यह नागौर शाखा के लिए गौरव का विषय है।

इसके साथ ही प्रांतीय कार्यकारिणी में सहयोगी सदस्य के रूप में रामकिशोर सारड़ा एवं रवि प्रकाश सोनी का भी मनोनयन किया गया है।

परिषद् की विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत रामकिशोर सारड़ा को संस्कार सदस्य – भारत को जानो तथा रवि प्रकाश सोनी को संपर्क सदस्य – एक शाखा एक गांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इस मनोनयन से नागौर शाखा में खुशी का माहौल है और पदाधिकारियों ने इसे संगठन के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here