नितिन नवीन ने वर्चुअली किया टोंक से 7 जिलों में भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन

0
34
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी: नितिन नवीन

टोंक/जयपुर: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है, जिसका श्रेय कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम और समर्पण को जाता है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति है और हर कार्यकर्ता इसी संकल्प के साथ देश सेवा में जुटा है।


प्रधानमंत्री के नेतृत्व की सराहना

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी पूरे विश्व को नई दिशा दे रहे हैं और उनके नेतृत्व में भारत की वैश्विक साख मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ताकत उसका कार्यकर्ता है, जिनके प्रयासों से पार्टी आज 21 राज्यों में सरकार चला रही है।

 राजस्थान सरकार की उपलब्धियां

नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में राजस्थान में बिजली, पानी और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुआ है।

उन्होंने कहा कि राइजिंग राजस्थान और अन्य योजनाओं के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर मिले हैं तथा राम जल सेतु लिंक परियोजना और ऊर्जा परियोजनाएं प्रदेश के विकास को नई गति दे रही हैं।


संगठन को मजबूत करने पर जोर

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि हर बूथ तक कमल का फूल खिलाना है और अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यालय संगठन और विचारधारा का केंद्र होता है, जो कार्यकर्ताओं का अपना घर जैसा है।


सात जिलों में कार्यालयों का उद्घाटन

इस अवसर पर नितिन नवीन ने वर्चुअली टोंक, बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, चूरू, पाली और बाड़मेर जिलों में भाजपा कार्यालयों का उद्घाटन तथा जालोर में नए कार्यालय भवन का शिलान्यास किया।


कार्यक्रम में मौजूद रहे

इस अवसर पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल, मंत्री कन्हैयालाल, ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हीरालाल नागर, विधायक राजेन्द्र गुर्जर सहित कई जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here