Home latest नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

0
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नितिन नबीन बने भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय कप्तान 
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में नितिन नबीन को पार्टी का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। उनके पदभार ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित भाजपा के अधिकांश राष्ट्रीय पदाधिकारी, कई राज्यों के नेता, निर्वाचन मंडल के सदस्य, प्रस्तावक तथा केंद्र व राज्य सरकारों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
नितिन नबीन के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने की घोषणा होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें माल्यार्पण कर स्वागत किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उन्हें विधिवत पदभार सौंपते हुए नए कार्यकाल के लिए बधाई और शुभेच्छाएं दीं।

46 की  भाजपा 45 के  नितिन  नबीन 

इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी को अपने 46वें स्थापना दिवस पर 45 वर्षों के इतिहास में सबसे कम उम्र का राष्ट्रीय अध्यक्ष मिला है। उल्लेखनीय है कि नितिन नवीन मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। वे मात्र 26 वर्ष की उम्र में पहली बार विधायक बने थे और अब तक पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। पार्टी ने उन्हें समय-समय पर विभिन्न महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना उनके लिए भी अप्रत्याशित रहा, लेकिन पार्टी ने उनकी योग्यता और संगठनात्मक क्षमता को देखते हुए उन्हें इस सर्वोच्च पद के लिए उम्मीदवार बनाया। उनके मुकाबले किसी अन्य नेता ने नामांकन दाखिल नहीं किया, जिससे वे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
नितिन नबीन वर्तमान में विधायक भी हैं और अब विधायक पद के साथ-साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। उनके अध्यक्ष बनने पर देशभर से बधाइयों का तांता लग गया है। राजस्थान से मुख्यमंत्री डॉ. भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा सहित राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों और पार्टी नेताओं ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।  

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version