झालावाड़ जिले के डग क्षेत्र की देवगढ़ ग्राम पंचायत के निपानिया खेड़ा का मामला
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
सुनील निगम ब्यूरो चीफ- डग
झालावाड़ । ग्राम पंचायत देवगढ़ के निपानिया खेड़ा निवासी राघु पिता पर्वतसिंह का एक महीने पहले गाँव के पास सड़क दुर्घटना में घायल हो गए जयपुर में इलाज चल रहा था ,जिनकी सोमवार को मृत्यु हो गयी थी। मृतक के अंतिम संस्कार के लिए गांव में शमशान नहीं होने से ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। गौरतलब हे कि आजादी के बाद अब तक गांव में शमशान नहीं होना चिंतन्नीय विषय हे । शव को अंतिम संस्कार के लिए भी बारिश के मौसम में काफी मशक्कत करनी पड़ती हे तथा खुले में बारिश के बीच कई तरह के जतन करके ग्रामीण अंतिम संस्कार करने को मजबूर हे । ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में तीन दिनों से लगातार बारिश का दौर चल रहा हे ऐसे में अंतिम संस्कार के लिए मशक्कत करके कई घंटों में खुले में बारिश के बीच टायर और डीजल के सहारे अंतिम संस्कार करना पड़ा। इस दौरान ग्रामीण कृपाल सिंह, प्रहलादसिंह,श्याम सिंह, पुर सिंह, दाणुसिंह आदि ने गांव में शमशान बनवाने की मांग की गई।
सरपंच बनेसिंह ने बताया कि निपानिया गांव में श्मशान घाट बना हुआ हैं जो निपानिया का खेड़ा से महज एक किलोमीटर की दूरी पर है, फिर भी ग्रामीणों की सहूलियत अनुसार निपानिया का खेड़ा में भी श्मशान हेतु जमीन आवंटन के लिए सरकार को लिखेंगे।
सचिव मुकेश सेनी ने बताया कि ग्रामीणों से एप्लिकेशन लेकर पटवारी को देकर श्मशान भूमि का आवंटन करवाया जाएगा










































