- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
मनजीत सिंह ब्यूरो चीफ, श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर समेत राजस्थान के कई जिलों में निजी बस ऑपरेटर्स अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। यह हड़ताल सोमवार रात 12 बजे से शुरू हुई और प्रदेशभर में करीब 40 हजार बसों का संचालन ठप हो गया। परिवहन विभाग की कार्रवाई के विरोध में स्टेज कैरिज और कॉन्ट्रैक्ट कैरिज बस संचालकों ने चक्काजाम किया।
हड़ताल का सीधा असर रोजाना बसों में सफर करने वाले लगभग 15 लाख यात्रियों पर पड़ा है। जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर के साथ-साथ इंदौर और अहमदाबाद जाने वाली स्लीपर बसें भी बंद हैं।
आज बस ऑपरेटरों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच वार्ता होगी, जिसमें हड़ताल का समाधान निकलने की उम्मीद जताई जा रही है।
- Advertisement -
















































