लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)।
उपखंड क्षेत्र के श्री दिगम्बर जैन सुखोदय अतिशय तीर्थ क्षेत्र में पूरी श्रद्धा के साथ 22 वे तीर्थंकर नेमिनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याणक मनाया गया ।प्रबंध कमेटी अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन पराना वाले ने बताया नेमिनाथ भगवान जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर थे। भगवान कृष्ण के चचेरे भाई थे। पशुओं की पीड़ा देखकर उनका मन संसार से विरक्त हो गया और उन्होंने संन्यास ले लिया।
उन्होंने गिरनार पर्वत पर ही मोक्ष प्राप्त किया। नेमिनाथ भगवान का जीवन त्याग और वैराग्य का प्रतीक है। सर्वप्रथम मंगलाष्टक कर नित्य अभिषेक शांति धारा की गई। प्रथम शांति धारा पुण्यार्जक तेजमल जैन घासीलाल जैन संतु जैन राजेश जैन आदि जैन सम्यक जैन रियांश जैन खुटवाले परिवार ने की उसके बाद देव शास्त्र पूजा चौबीस भगवान की मुलनायक और नेमिनाथ भगवान की पूजा कर नेमिनाथ भगवान का जन्म और तप कल्याण महोत्सव मनाया गया। प्रबंध कमेटी द्वारा पुण्याजक परिवार का मंडल द्वारा स्वागत सम्मान किया गया ।
