लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा। (सत्यप्रकाश मयंक) राजकीय महाविद्यालय, उनियारा में नई किरण नशा मुक्ति केंद्र एवं राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की दोनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ सदस्यों ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त समाज के निर्माण की शपथ ली। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पानमल पहाड़िया ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नशा समाज की जड़ों को खोखला करने वाली एक गंभीर समस्या है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर ही एक स्वस्थ एवं मजबूत राष्ट्र का निर्माण किया जा सकता है।
उन्होंने विद्यार्थियों से नशा मुक्ति के संकल्प को अपने जीवन में अपनाने और समाज में इसके प्रति जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
हस्ताक्षर अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए नशा मुक्ति के समर्थन में हस्ताक्षर किए, जिससे नशा मुक्त भारत की दिशा में एक सशक्त संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर डॉ. धर्मेंद्र चाहर, डॉ. देवराज, डॉ. भानु प्रकाश शर्मा, आशीष यादव, कार्यक्रम प्रभारी दिव्या मीणा, डॉ. मिनाली रमेश, विशाल कांटिया सहित समस्त महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।