लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
अंता -बारा, जयपुर। राजस्थान में हो रहे अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव में चुनाव मैदान में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा एक बार फिर विवाद में में फंस गए हैं। चुनाव प्रचार के लिए रात बीती रात खान झोपड़ी गांव गए थे जहां एक मंदिर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की। इसी दौरान भीड़ में खड़े एक युवक ने कहा कि 25 साल हो गए वोट देते- देते सब आते हैं, वोट लेकर चल जाते हैं इस पर गुस्साए नरेश मीणा ने उसे कहा कि इसे मेरे पास आने दो मैं उसे सुनूंगा, नरेश मीणा ने युवक को अपने पास बुलाने की कोशिश की लेकिन फिर कुछ लोगों से मंदिर पर चढ़ने से रोक दिया। इस दौरान नरेश मीणा ने माइक उसके मुंह के आगे लगा दिया, जब वह कुछ बोलने लगा तो नरेश ने माइक उसके मुंह में घुसड़ने की कोशिश की, एक-दो- बार धक्का मारा युवक पीछे हट गया इसके बाद नरेश मीणा ने कहा कि इस साले चोर ने शराब पी रखी है ,फिर उसने प्रमोद जैन भाया का नाम लेकर गाली देते हुए, प्रमोद जैन भाया को जमकर कोसा। इस दौरान कुछ लोग विरोध करने वाले युवक को मंच से दूर ले गए ,उसके साथ हाथापाई की।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से बावल
सोशल मीडिया का जमाना है यह पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया । वीडियो वायरल हो गया तो बवाल मचना तय था। विपक्षियों ने भी मामले को लपक लिया और अब नरेश मीणा के व्यवहार को लेकर सवालिया निशान उठाए जा रहे हैं ।उन पर लड़ाकू होने का आरोप लगाया जा रहा है । कहा जा रहा है कि यह आम कार्यकर्ता के साथ मारपीट कर देता है ,कभी भी गुस्सा हो जाता है, गाली गलोच करता है ,अपने से वरिष्ठ नेताओं के साथ भी अभद्र व्यवहार करता है। 
प्रमोद जैन भाया के साथ तो खुलेआम गाली गलोच और धमकी देता है ऐसे आदमी को कैसे वोट दें? नरेश मीणा की छवि लगातार बिगड़ती जा रही है अब नरेश मीणा के पुराने मामलों को भी लोग चुनाव में उछल रहे हैं । जैसे समरावता में एसडीएम को थप्पड़ मारना। इससे पूर्व पिपलोदा गांव में सात बच्चों की मौत के मामले में शहीद स्मारक पर धरने के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल किया जा रहा हैं । कुल मिलाकर नरेश मीणा की छवि को धूमिल करने की कोशिश की जा रही है।
