Home latest नन्हे रोजेदारों में उत्साह, मस्जिदों में तरावीह व तिलावत-ए-कुरआन का सिलसिला...

नन्हे रोजेदारों में उत्साह, मस्जिदों में तरावीह व तिलावत-ए-कुरआन का सिलसिला जारी

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

रमजान के दूसरे रोजे पर दिखा अकीदत का रंग, बच्चों से बुजुर्गों तक ने मांगी अमन-चैन की दुआ

पादूकलां। रमजान माह के दूसरे दिन शुक्रवार को कस्बे में इबादत और अकीदत का खास माहौल नजर आया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक दूसरा रोजा रखकर देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं मांगी। गुरुवार रात नमाज के साथ तरावीह अदा की गई, जिसके बाद शुक्रवार तड़के सहरी कर रोजे की शुरुआत हुई।दिनभर रोजेदार इबादत में मशगूल रहे। मस्जिदों में तिलावत-ए-कुरआन और नफिल नमाज का दौर चलता रहा। कस्बे की मदीना मस्जिद में मौलाना हाजी साबिर हुसैन तथा नूरानी मस्जिद में मौलाना मकसूद आलम व मौलाना अल्ताफ हुसैन के नेतृत्व में तरावीह की नमाज अदा की गई।इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों में भी पहला रोजा रखने को लेकर खास उत्साह देखा गया। परिवार के बड़ों ने उन्हें दुआएं दीं और उनके लिए विशेष इफ्तार का आयोजन किया गया। युवाओं ने भी पूरी शिद्दत के साथ रोजा रखकर इबादत की।शाम को मगरिब की अजान के साथ ही रोजेदारों ने खजूर और पानी से रोजा खोला। इफ्तार के समय मस्जिदों और घरों में रौनक छाई रही तथा सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version