Home crime सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से...

सिविल डिफेंस नागरिक सुरक्षा के प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री किरोड़ी लाल मीणा से की मुलाकात कर, घोटाले की जांच की मांग की

0

लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क

जयपुर। नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से आज सिविल डिफेंस नागरिक सेवा के डिप्टी चीफ वार्डन एवं डिवीजन वार्डनों के प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री मीणा को सिविल डिफेंस नागरिक  सेवा के कार्यों और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने यह भी बताया कि नागरिक सुरक्षा के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को लगातार जारी रखने की आवश्यकता है ताकि आपातकालीन स्थिति में जनसहयोग और तत्परता बनी रहे।
भेंट के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने होमगार्ड भर्ती में हो रहे कथित   घोटाले से संबंधित दस्तावेज भी मंत्री को सौंपे। उन्होंने बताया कि तहसील और विधानसभा स्तर पर भर्ती प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं हुई हैं तथा धन का लेन-देन किया गया है।
सिविल डिफेंस नागरिक के प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version