Home rajasthan नागौर में पांच दिवसीय योग शिविर का भव्य समापन, पुस्तक का हुआ...

नागौर में पांच दिवसीय योग शिविर का भव्य समापन, पुस्तक का हुआ विमोचन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर (प्रदीप कुमार डागा)। शहर के शारदा बाल निकेतन विद्यालय में पिछले पांच दिनों से चल रहे योग शिविर का समापन रविवार को राम द्वारा के महंत जानकी दास महाराज के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के साथ-साथ शहरवासियों ने भी भाग लेकर योगाभ्यास किया।

समापन समारोह में नागौर उपखंड अधिकारी गोविंद सिंह भींचर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। योग शिविर में प्रसिद्ध योगा ट्रेनर परिणीति बिश्नोई ने विभिन्न आसनों और प्राणायाम का अभ्यास करवाया तथा अपने विशेष योग कौशल का प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों को प्रभावित किया।

उन्होंने ताड़ासन, वृक्षासन, अर्धचक्रासन, चक्रासन सहित अनेक योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराते हुए स्वस्थ जीवन के लिए योग को आवश्यक बताया।

योग को जीवनशैली में शामिल करने की अपील

मुख्य अतिथि गोविंद सिंह भींचर ने कहा कि योग स्वस्थ शरीर और शांत मन का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे मोबाइल और टीवी से दूरी बनाकर नियमित रूप से योग और प्राणायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि योग से एकाग्रता बढ़ती है, तनाव कम होता है और अध्ययन में बेहतर परिणाम मिलते हैं।

योग प्रशिक्षक पर पुस्तक का विमोचन

कार्यक्रम के दौरान योगा ट्रेनर परिणीति बिश्नोई के जीवन पर आधारित एक पुस्तक का भी विमोचन किया गया। यह पुस्तक चूरू के साहित्यकार राजकुमार द्वारा लिखी गई है, जिसमें योग, पर्यावरण और प्रकृति से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं का उल्लेख किया गया है।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ समापन

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने योग प्रदर्शन के साथ-साथ गीत एवं प्रार्थना की प्रस्तुति दी। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर पूर्व विधायक मोहन राम चौधरी, जिला सचिव राम सिंह राठौड़, प्रधानाचार्य गेनाराम गुरु, सहायक प्रधानाचार्य पुखराज राव सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में शहरवासी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version