Home latest पालड़ीकलां की निशा चौधरी ने राज्य स्तरीय योगासन में जीता रजत...

पालड़ीकलां की निशा चौधरी ने राज्य स्तरीय योगासन में जीता रजत पदक

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

17 वर्ष छात्रा वर्ग के आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय स्तर के पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन

पादूकलां, नागौर। पादूकलां क्षेत्र के पालड़ीकलां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा निशा चौधरी ने राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

चूरू के सिधमुख में आयोजित राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में निशा ने 17 वर्ष छात्रा वर्ग के आर्टिस्टिक सिंगल इवेंट में रजत पदक अपने नाम किया। वह स्वर्ण पदक से मामूली अंतर से पीछे रहीं। इसके साथ ही निशा ने ट्रेडिशनल इवेंट के फाइनल राउंड में भी जगह बनाई।

राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर निशा चौधरी का राष्ट्रीय स्तर के पूर्व प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षकों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

विद्यालय परिवार और ग्रामीणों ने निशा को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। निशा की सफलता को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया जा रहा है।

Previous articleगुरला में बड़ी स्क्रीन पर दिखाई गई ‘हनुमान अंश’ 
Next articleCEC ज्ञानेश कुमार पर दोहरा दबाव:
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version