लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
राजसमंद। (गौतम शर्मा) जिले के झोर क्षेत्र के करीब 20 गांवों के लोगों को लंबे इंतजार के बाद बड़ी सुविधा मिली है। मुरड़ा चौराहे पर इंडियन ऑयल कंपनी के ‘केशव फ्यूल्स’ पेट्रोल पंप का विधिवत शुभारंभ किया गया। इससे अब ग्रामीणों को पेट्रोल और डीजल के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।
पेट्रोल पंप का उद्घाटन कुंभलगढ़ विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने फीता काटकर किया। अब तक क्षेत्र के लोगों को ईंधन भरवाने के लिए 10 से 15 किलोमीटर दूर स्थित पेट्रोल पंपों तक जाना पड़ता था, जिससे समय और लागत दोनों बढ़ते थे। नए पेट्रोल पंप के शुरू होने से आसपास के करीब 20 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा। 
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ शुभारंभ
पेट्रोल पंप के शुभारंभ अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ संचालन की शुरुआत की गई। पवन तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम में महंत सीताराम दास महाराज सहित कई संत-महात्मा एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इससे पूर्व विद्वान पंडित कैलाश चंद्र सहित पांच पंडितों ने विधिवत मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करवाई।
कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सीईओ ब्रजमोहन बैरवा, जिला प्रमुख प्रतिनिधि माधव चौधरी, राजेन्द्र त्रिपाठी, विशाल अग्रवाल, अर्जुन सिंह, दिनेश चंद्र शर्मा, दिनेश वैष्णव, दुर्गा कंवर, शिवचरण सिंह, रतनलाल जाट सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
स्थानीय लोगों ने इस पहल को क्षेत्र के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।