Home latest नागौर में महिलाओं के फैशन का नया आकर्षण बना “जीजी लेडी पॉइंट”

नागौर में महिलाओं के फैशन का नया आकर्षण बना “जीजी लेडी पॉइंट”

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

नागौर। (प्रदीप कुमार डागा) शहर के शिवबाड़ी क्षेत्र में जोधपुर मिष्ठान भंडार के पास स्थित “जीजी लेडी पॉइंट” महिलाओं के लिए फैशन और लेडी वियर का नया पसंदीदा शोरूम बनकर उभर रहा है। यहां महिलाओं के लिए साड़ी, नाइट वियर, कैजुअल फैमिली वियर सहित इम्पोर्टेड और ब्रांडेड अंडरगारमेंट्स की आकर्षक रेंज उपलब्ध है।

शोरूम का उद्घाटन नागौर नगर परिषद की पूर्व सभापति पायल गहलोत ने किया। इस दौरान उन्होंने शोरूम की व्यवस्थाओं और उपलब्ध फैशन कलेक्शन की सराहना की।

शोरूम संचालिका ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता के साथ उचित दाम पर वस्त्र उपलब्ध करवाना उनका मुख्य उद्देश्य है। “फिक्स रेट” व्यवस्था होने से ग्राहकों को पारदर्शी और सुविधाजनक खरीदारी का अनुभव मिल रहा है।

“जीजी लेडी पॉइंट” पर आधुनिक फैशन के अनुरूप नई डिजाइनों की साड़ियां, नाइट सूट, लेडीज ड्रेसेस और अन्य परिधान उपलब्ध हैं, जिससे महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शोरूम शिवबाड़ी स्थित जोधपुर मिष्ठान भंडार के पास संचालित है, जहां स्पेशल अरोड़ा कुल्फी, रबड़ी, फ्रूट क्रीम, मैंगो क्रीम और तिरंगा पनीर कोफ्ता जैसी विशेष खाद्य सामग्री भी उपलब्ध रहती है। संचालिका ने नागौर और आसपास क्षेत्र की महिलाओं से एक बार शोरूम पर अवश्य विजिट करने की अपील की।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version