Home accident गंगनहर में मिला युवती का शव, हाथ बंधे मिलने से हत्या की...

गंगनहर में मिला युवती का शव, हाथ बंधे मिलने से हत्या की आशंका

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मनजीत सिंह, ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर। जिले के पदमपुर क्षेत्र में स्थित घमूड़वाली थाना इलाके में गंगनहर से एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र करीब 17 से 18 वर्ष बताई जा रही है। शव के दोनों हाथ बंधे मिलने के कारण मामला संदिग्ध माना जा रहा है और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

घमूड़वाली पुलिया के पास मिला शव

जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने घमूड़वाली पुलिया के पास गंगनहर में एक युवती का शव बहता हुआ देखा। सूचना मिलने पर घमूड़वाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतका ने सलवार-सूट पहन रखा था, लेकिन देर शाम तक उसकी पहचान नहीं हो सकी।

हाथ बंधे होने से मामला संदिग्ध

पुलिस के अनुसार युवती के दोनों हाथ कपड़े से बंधे हुए मिले हैं। ऐसे में प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवती की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंका गया है।

शिनाख्त के प्रयास जारी

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घमूड़वाली पीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतका की पहचान के लिए आसपास के थानों को सूचना भेजी गई है। सोशल मीडिया और जिलेभर के पुलिस नेटवर्क के माध्यम से भी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी गई है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version