Home crime नायला इलाके में ज्वेलर से बंदूक की नोक पर लूट

नायला इलाके में ज्वेलर से बंदूक की नोक पर लूट

0

कानोता ,नायला इलाके में ज्वेलर को बंदूक की नोक पर लुटा

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

बस्सी, जयपुर। – (महेश शर्मा) खबर जयपुर जिले के बस्सी  तहसील के नायला कस्बे से है जहां बंदूक की नोंक पर एक ज्वेलर्स के लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषणों की लूट हो गई । पुलिस  ने बताया कि तीन युवकों ने ज्वेलर को पिस्तौल दिखाकर 10 किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के आभूषण लूट लिए ।बाइक सवार तीन बदमाशों ने ज्वेलर्स से सोने चांदी के गहनों से भरा बैग लूटा और रिवाल्वर दिखाते हुए फरार हो गए। ज्वेलर्स युवराज सोनी दुकान बंद करके घर लौट रहा था ,घर लौटते समय दुकानदार को रास्ते में तीन बदमाशों ने लूट लिया।  संभवतया तीनों बदमाश पहले से ही दुकानदार की रेकी कर रहे होंगे ,इसलिए उन्होंने वारदात को संयोजित तरीके से अंजाम दिया।  व्यापारी की सूचना पर कानोता थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आईपीएस एसीपी विनय कुमार के नेतृत्व में जगह-जगह पुलिस से  नाकेबंदी कराई । लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग सका है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version