नावा में नवरात्रि महोत्सव का रंगारंग आयोजन

0
101
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

स्टेशन नाड़ा बालाजी मंदिर परिसर गूंजा गरबा–डांडिया की धुनों से

नावां। स्टेशन नाड़ा बालाजी मंदिर परिसर में मां शाकांभरी नवयुवक मंडल द्वारा आयोजित नवरात्रि महोत्सव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। शुक्रवार को महोत्सव का पांचवा दिन उत्साह और उमंग से भरा रहा, जिसमें नगर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भक्ति और उत्सव का संगम

भव्य रूप से सजे माता रानी के दरबार में बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने गरबा और डांडिया की धुनों पर जमकर नृत्य किया। आकर्षक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा परिसर भक्ति व उत्सव के रंगों से सरोबार हो गया।

22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक महोत्सव

नवयुवक मंडल समिति के सदस्य महेंद्र पारीक और नितेश सैनी ने बताया कि महोत्सव 22 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलेगा। प्रतिदिन आयोजित हो रहे सांस्कृतिक व धार्मिक कार्यक्रमों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बाहर से भी लोग इस भव्य आयोजन को देखने पहुंच रहे हैं।

मिलेगा सम्मान

नवयुवक मंडल ने बताया कि इस बार भी नवरात्रि महोत्सव को भव्य और यादगार स्वरूप देने का संकल्प लिया गया है। महोत्सव के अंतिम दिन गरबा–डांडिया नृत्य में श्रेष्ठ ग्रुप को पुरस्कृत किया जाएगा। शहर के विभिन्न समाजों से महिलाओं के समूह भी गरबा-डांडिया में भाग लेकर माता रानी के दरबार में हाजिरी लगा रहे हैं।

आयोजन समिति की सक्रियता

कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वालों में गुलाब चंद सैनी, कमलेश पारीक, नवीन सोनी, मोनू सैनी, महेश यादव, गणेश सैनी, सुरेश सैनी, महावीर जांगिड़, सीताराम जांगिड़, सतीश जांगिड़, राजेन्द्र कुमावत सहित समिति के सदस्य सक्रिय रूप से मौजूद रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here