लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
— चुनाव चिन्ह आवंटित, तीनों पदों पर कांटे की टक्कर
मनजीत सिंह — ब्यूरो चीफ श्रीगंगानगर
श्रीगंगानगर।
श्रीकरणपुर बार संघ चुनाव 2025-26 में अब कांटे की टक्कर तय हो गई है। नामांकन वापसी की अंतिम तिथि 10 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक कोई भी प्रत्याशी पीछे नहीं हटा, जिसके चलते सभी पदों पर सीधा मुकाबला होगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट कुलदीप सिंह एवं सहायक चुनाव अधिकारी एडवोकेट गौरव बिश्नोई ने बताया कि निर्धारित प्रक्रिया अनुसार सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए हैं।
चुनाव चिन्ह आवंटन
-
अध्यक्ष पद
-
एडवोकेट जसकरण गोदारा — हल
-
एडवोकेट विकास खिचड़ — बैट

-
-
उपाध्यक्ष पद
-
एडवोकेट सतनाम सिंह बराड़ — ट्रैक्टर
-
एडवोकेट सुरेश कुमार गोयल — अलमारी
-
-
सचिव पद
-
एडवोकेट इंद्राज सेजू — डीजल पंप
-
एडवोकेट विनय कुमार गर्ग — पतंग
-
नामांकन वापसी ना होने से तीनों पदों पर सीधा और कड़ा मुकाबला होगा।
अध्यक्ष पद पर जसकरण गोदारा बनाम विकास खिचड़,
उपाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार गोयल बनाम सतनाम सिंह बराड़,
सचिव पद पर इंद्राज सेजू बनाम विनय कुमार गर्ग आमने-सामने होंगे।
मतदान व परिणाम
चुनाव अधिकारियों के अनुसार मतदान 12 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक होगा। मतगणना के बाद शाम 4:30 बजे परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
बताया जा रहा है कि सभी प्रत्याशी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए बार संघ सदस्यों से लगातार संपर्क कर रहे हैं और समर्थन जुटाने में जुटे हुए हैं। इस बार श्रीकरणपुर बार संघ का चुनाव पूरी तरह प्रतिस्पर्धा से भरपूर नजर आ रहा है।