Home latest नागौर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला सम्मेलन

नागौर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में महिला सम्मेलन

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मानव श्रृंखला बनाकर जताया आभार

नागौर | (प्रदीप कुमार डागा) नागौर शहर के नेहरू पार्क में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में सर्व समाज की माताओं, बहनों और बेटियों द्वारा एक भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर महिला सशक्तिकरण के इस ऐतिहासिक कदम का स्वागत किया।

इस अवसर पर महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के निर्णय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने चर्चा कर अधिनियम के महत्व को साझा किया और इसके समर्थन में विशाल मानव श्रृंखला का निर्माण किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि यह अधिनियम महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को नई दिशा देगा और समाज में उनकी भूमिका को और सशक्त बनाएगा। महिलाओं के उत्थान और सहभागिता को बढ़ावा देने की सोच के लिए प्रधानमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस आयोजन में कल्पना चौहान, सीता चौधरी, सरोज मेघवाल, कमलेश चौधरी, तनुजा सेन, श्वेता सोनी, मोनिका महेश्वरी, अनीता देवड़ा सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। मानव श्रृंखला, हस्ताक्षर अभियान और रैली के माध्यम से महिलाओं ने एकजुटता का संदेश दिया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version