लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नागौर (प्रदीप कुमार डागा): नागौर में आयोजित अभिभावक सम्मेलन में शैक्षिक और सह-शैक्षिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांई जी का टांका ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी माधव दास मोदी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी देवाराम बुगालिया ने की। विशेष अतिथि के रूप में पार्षद मनीष कच्छावा उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम के मुख्य वक्ता विद्या भारती जोधपुर प्रांत के सचिव महेंद्र कुमार दवे रहे। 
कार्यक्रम में आदर्श शिक्षण संस्थान के जिला अध्यक्ष हरिराम धारनिया, स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष केवल राज बछावत, बालिका भाग की प्रधानाचार्य कमला चारण और प्रधानाचार्य गेनाराम गुरु ने भी मंच पर उपस्थित होकर विद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि माधव दास मोदी ने कहा कि अभिभावक सम्मेलन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण है। विद्यालय, शिक्षक, प्रबंध समिति और अभिभावक मिलकर विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने का प्रयास करते हैं और समय-समय पर ऐसे आयोजनों से बच्चों की प्रगति सुनिश्चित की जा सकती है।
कार्यक्रम की प्रमुख विशेषताएं:
-
छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
-
प्रतिवर्ष मकर संक्रांति पर जन शिक्षा निधि के अंतर्गत समाज के जरूरतमंदों हेतु योगदान; इस वर्ष ₹12,70,851 की राशि भैया बहनों और आचार्यों द्वारा समर्पित
-
जिले के सभी विद्या भारती विद्यालयों से राशि चेक के माध्यम से आदर्श शिक्षण संस्थान के जिला अध्यक्ष द्वारा प्रांत सचिव महेंद्र कुमार दवे को सौंपना

-
खेलकूद और अन्य गतिविधियों में अव्वल 215 छात्रों का पुरस्कार वितरण
-
छात्रावास के भैया बहनों द्वारा मातृ-पितृ पूजन
-
पूर्व छात्र परिषद की बैठक का आयोजन
मुख्य वक्ता महेंद्र कुमार दवे ने कहा कि भारतीय संस्कृति और संस्कार ही देश की पहचान हैं। विद्या भारती विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के साथ-साथ संस्कारों की शिक्षा भी दी जाती है। उन्होंने बताया कि अक्षर ज्ञान के साथ चरित्र निर्माण भी अति आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व छात्र एवं प्रबंध समिति सदस्य शरद कुमार जोशी ने किया।

















































