लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
बोले- भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश हर युग में प्रासंगिक, निष्काम कर्म और अन्याय के प्रतिकार का संदेश अपनाएं
जयपुर, 3 सितंबर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के उपदेश मानवता को सदैव सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका निष्काम कर्म करने, अन्याय का प्रतिकार करने तथा लोक कल्याण के लिए सदैव समर्पित रहने का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है।
उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण का जीवन हमें कर्तव्य, सत्य, धर्म और मानव कल्याण के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के महान आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा ‘मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे भगवान श्रीकृष्ण के महान आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करें तथा ‘विकसित भारत-विकसित राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने में अपना योगदान दें।
उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।




















































