लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दीपावली, गोवर्धन और भाईदूज के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व भगवान श्रीराम के अयोध्या आगमन की स्मृति से जुड़ा है, जब असत्य पर सत्य की विजय के बाद प्रभु श्रीराम अयोध्या लौटे थे। यह पर्व आनंद, उजियारे और सद्भाव का प्रतीक है और हमें धर्म, कर्तव्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
शर्मा ने कहा कि सरकार युवा, गरीब, महिला और किसानों की खुशहाली और समृद्धि के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी कड़ी में धनतेरस के अवसर पर प्रदेश के लाखों किसानों को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की चौथी किस्त का हस्तांतरण किया गया, जिससे उनके जीवन में समृद्धि और प्रसन्नता के दीप जलें।
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि वे भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएं और समाज एवं राष्ट्र के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं।