- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल ने हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में आमजन और व्यापारियों को राहत देने के बाद बचत उत्सव अभियान के तहत सदर बाजार का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने व्यापारियों और आमजन से सीधे संवाद किया और उनकी प्रतिक्रियाएं जानी।
जीएसटी स्लैब कम होने से मिली राहत के लिए व्यापारी वर्ग और आमजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्र सरकार और राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया। इस पहल को लेकर बाजार में उत्साह और संतोष देखने को मिला।
- Advertisement -











































