Home latest मुख्यमंत्री ने हाफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ

मुख्यमंत्री ने हाफ मैराथन का किया फ्लैग ऑफ

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के अजमेर रोड स्थित महिंद्रा वर्ल्ड सिटी में आयोजित हाफ मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवाओं और आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि तन और मन से स्वस्थ रहना सुखी जीवन का मूल आधार है। उन्होंने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारत युवाओं का देश है और युवा शक्ति को मजबूत बनाए रखने के लिए स्वस्थ जीवनशैली बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि जब युवा आगे बढ़ेगा, तभी समाज और राष्ट्र का विकास संभव है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाएं और अपने लक्ष्यों की प्राप्ति के साथ देश-प्रदेश के विकास में योगदान दें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के लिए सरकारी और निजी नौकरियों के साथ-साथ स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध करा रही है, जिससे उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने हाफ मैराथन का फ्लैग ऑफ करने के बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।

इस अवसर पर ‘द टाइम्स ऑफ इंडिया’ के डायरेक्टर अनुराग अग्रवाल, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स लिमिटेड के एमडी-सीईओ अमित कुमार सिन्हा सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version