लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मंगलवार को मुख्यमंत्री निवास पर राज्य के नवनियुक्त मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी औपचारिक चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने श्रीनिवास को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और सुशासन व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की अपेक्षा जताई।