- Advertisement -
लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
नमो नारायण अवस्थी कोषाध्यक्ष, डॅा. मोनिका शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित
जयपुर। पिंक सिटी प्रेस क्लब के वार्षिक चुनावों में मुकेश मीना अध्यक्ष, राजकुमार शर्मा जकड़ी महासचिव, मोनिका शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह राजावत उपाध्यक्ष, नमो नारायण अवस्थी कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनिल शेखावत ने बताया कि प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य के तौर अनिता शर्मा , मतीष पारीक, छगन शर्मा , डीसी मीना, विकास आर्य, निखलेश शर्मा, उमंग माथुर , मुकेश शर्मा , संतोष शर्मा , ज्ञानेंद्र शर्मा , निर्वाचित हुए। , सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय मिश्रा, मुकेश पारीक और अरविंद भूटानी सहित पूरी निर्वाचन टीम की भूमिका सराहनीय रही।
- Advertisement -


















































