लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
रिपोर्टर – मनीष पारीक
नावा शहर। ‘नेकी की दीवार’ कार्यक्रम के तहत रविवार को एक विशेष सामाजिक सेवा आयोजन में भामाशाह मोर परिवार ने जरूरतमंदों को ठंड से राहत देने हेतु 50 से अधिक कंबलों का वितरण किया। कड़ाके की सर्दी में आयोजित यह पहल मानवता और सामाजिक सहयोग का सराहनीय उदाहरण बनी।
मुख्य अतिथि ने किया वितरण
मुख्य अतिथि गोपाललाल मोर ने अपने हाथों से कंबल वितरित किए। उन्होंने कहा कि “जरूरतमंदों की सेवा करना मोर परिवार की सामाजिक जिम्मेदारी है। आगे भी ऐसे सेवा कार्य नियमित रूप से जारी रहेंगे।”
उन्होंने उपस्थित सभी नागरिकों और संस्थाओं का आभार व्यक्त किया तथा कहा कि वितरित कंबल सर्दी में असहाय लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होंगे।
कार्यक्रम में शामिल हुए गणमान्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक गोड ने की। विशेष अतिथि के रूप में —
एडवोकेट सीताराम जांगिड़, आर.के. माली,
नावा सोशल सर्विस सोसायटी महिला प्रकोष्ठ संयोजक अल्पना अग्रवाल,
फ्रेंड्स क्लब अध्यक्ष मनोज गंगवाल,
स्टूडेंट क्लब संरक्षक मोतीराम मारवाल,
लुकमान शाह, संस्थापक अध्यक्ष दशरथ सिंह राठौड़,
स्टूडेंट क्लब सचिव बाबूलाल बरवड़,
सोसाइटी उपाध्यक्ष नरेंद्रदेव टेलर,
राष्ट्रीय नामदेव महिला मोर्चा पूर्व संयुक्त संगठन मंत्री उर्मिला टेलर,
सोशल सर्विस सोसायटी सचिव लक्ष्मीकांत पारीक,
तथा मूलचंद, लखन, गोपाललाल कुमावत सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नेकी की दीवार की सराहना
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनों ने ‘नेकी की दीवार’ पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, संवेदनशीलता और मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।
यह आयोजन सर्द मौसम में कमजोर वर्गों के लिए राहत और समाज में सकारात्मक संदेश लेकर आया।
