लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
पादूकलां। निकटवर्ती देवासियों की ढाणी, भैरूंदा रोड पर लंबे समय से चली आ रही पेयजल समस्या के समाधान के लिए सिंघल फेज ट्यूबवेल का उद्घाटन डेगाना विधायक अजय सिंह किलक ने किया। ट्यूबवेल शुरू होने से देवासियों की ढाणी सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक अजय सिंह किलक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है और पेयजल, सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से विकास कार्यों को नई गति मिलती है और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सभी को साथ लेकर कार्य किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान देवासी समाज एवं ग्रामीणों ने प्रशासक प्रतिनिधि एवं समाजसेवी भीयाराम लोमरोड़ का माला एवं साफा पहनाकर स्वागत किया। लोमरोड़ ने समाज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का स्नेह और सम्मान उन्हें जनसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता है तथा वे क्षेत्र के विकास और जनहित के कार्यों में हमेशा सहयोग के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।
इससे पूर्व रेबारियों की ढाणी में रेबारी समाज की ओर से विधायक अजय सिंह किलक का पारंपरिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा ईडवा मंडल अध्यक्ष विनय कुमार भूकर, हसौर मंडल अध्यक्ष अमित आसोपा, जिला परिषद सदस्य रामनिवास धासल, पंचायत समिति सदस्य हनुमान जाजूंदा, विकास अधिकारी भंवरलाल सिंघाड़िया, सहायक विकास अधिकारी नंदकिशोर टाक, सहायक लेखा अधिकारी कैलाश बोराणिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।