Home latest महाराणा कुंभा ट्रस्ट ने अर्पित की क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान...

महाराणा कुंभा ट्रस्ट ने अर्पित की क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर को श्रद्धांजलि

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

भीलवाडा। (पंकज पोरवाल) श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक पूज्य श्री भगवान सिंह रोलसाहबसर को महाराणा कुंभा ट्रस्ट के कुंभा भवन में श्रद्धांजलि दी गई हाल ही में 5 जून को श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर का देहावसान हो गया था जिनका अंतिम संस्कार जयपुर में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ सहगीत जलवे अनेक रण के गीत के साथ पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया इसमें उपस्थित सभी सर्व समाज बंधुओ ने पुष्पांजलि अर्पित की। श्री क्षत्रिय युवक संघ के भीलवाड़ा प्रांत प्रमुख गजेन्द्र सिंह चौकी खेड़ा ने बताया कि पुष्पांजलि के दौरान वक्ताओं ने संस्मरण सुनाए कहा संघ के संरक्षक भगवान सिंह केवल क्षत्रिय युवक संघ के मुखिया ही नहीं रहे अपितु सर्व समाज और मानव मात्र के साथ-साथ भारतीय संस्कृति के लिए पुरोधा बनाकर जिस प्रकार से उन्होंने एक क्षत्रिय का जन्म के अनुरूप कार्य होना चाहिए वह जीवन जिया।

उन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से क्षत्रिय को श्रेष्ठ और आदर्श करके बताया। श्रद्धांजलि सभा के दौरान कान सिंह खारड़ा, शंकर सिंह रेह, एडवोकेट रघुनंदन सिंह, विक्रम सिंह नेतावल खेड़ा, उपासना सिंह निमझर, हर्षिता कंवर गांगलस ने साहब के संस्मरण को सुनाया। श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद दामोदर अग्रवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत मेवाड़ा, भीलवाड़ा विधायक प्रतिनिधि गजेंद्र सिंह राज का देवरिया, महाराणा कुंभा ट्रस्ट के संरक्षक मनोहर सिंह हाडा, भरत सिंह दौलतगढ़, कुंभा ट्रस्ट के सचिव  हेमराज सिंह दौलतगढ़, सहित बडी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन यशपाल सिंह नीमझर ने किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version