Home latest मालपुरा में डिजिटल मीडियाकर्मियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

मालपुरा में डिजिटल मीडियाकर्मियों की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

टोंक, मालपुरा । भाकृअनुप–केंद्रीय भेड़ एवं ऊन अनुसंधान संस्थान, अविकानगर में 9 अप्रैल को जयपुर एवं टोंक जिले के डिजिटल मीडियाकर्मियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार तोमर ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।

डॉ. तोमर ने संस्थान की नवीन तकनीकों एवं किसानों के लिए संचालित विभिन्न गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने में मीडिया की भूमिका की सराहना करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बताया कि संस्थान द्वारा विकसित अविशान भेड़, सिरोही बकरी और ब्रोयलर खरगोश की देशभर में पशुपालकों के बीच व्यापक मांग है।

उन्होंने कहा कि संस्थान भेड़ की ऊन के उपयोग को कृषि, बिल्डिंग मटेरियल, ऑटोमोबाइल सहित विभिन्न मूल्य संवर्धित उत्पादों में बढ़ावा दे रहा है, जिससे किसानों को ऊन से अधिक लाभ मिल सके। भविष्य में इन उत्पादों की मांग और कीमत बढ़ने की संभावना भी जताई गई।

कार्यशाला में संस्थान द्वारा विकसित विभिन्न तकनीकों जैसे मेमनाप्रश, पोर्टेबल कृत्रिम गर्भाधान वैन (अविमेल), एस्ट्रस सिंक्रोनाइजेशन, एरिया आधारित मिनरल मिक्सचर, भेड़ पालन कैलेंडर और डिवॉर्मिंग चार्ट की जानकारी भी साझा की गई। बताया गया कि मीडिया कवरेज के कारण संस्थान के पशु, उत्पाद और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की देशभर में मांग बढ़ी है।

कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ. अमरसिंह मीणा एवं सहयोगी लोकेश मीणा ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर विभिन्न मीडिया संस्थानों से जुड़े प्रमुख व्यक्तित्वों में विशाल सूर्यकांत शर्मा (एडिटर, पंजाब केसरी टीवी), आशीष दवे (संपादक, पॉलिटॉक्स न्यूज़), अरुण जोशी (पूर्व अतिरिक्त निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान) और योगेंद्र कुमार शर्मा सहित अन्य ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान मालपुरा न्यूज पोर्टल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश दाधीच सहित विभिन्न पत्रकारों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग दिया। अंत में जिले के वरिष्ठ पत्रकारों—राजकुमार करनानी, अजय राज नवरंगपुरा, ओम प्रकाश चंदेल, सुमेर सिंह राजावत, भगवान गौतम, महावीर बैरवा, शिवराज मीणा, डॉ. नरेंद्र मेहरा, मनोज तिवारी, राजाराम लालावत, भारत शर्मा, किशन पोसवाल, विष्णु गुर्जर सहित अन्य का सम्मान किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version