Home latest कायावर्णेश्वर महादेव मंदिर के विकास को मिली गति, 2 करोड़ रुपये के...

कायावर्णेश्वर महादेव मंदिर के विकास को मिली गति, 2 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

झालावाड़। जिले की डग विधानसभा क्षेत्र के क्यासरा स्थित प्रसिद्ध कायावर्णेश्वर महादेव मंदिर के विकास को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। क्षेत्र के विधायक कालूराम मेघवाल के प्रयासों से देवस्थान विभाग द्वारा मंदिर परिसर के सौंदर्यीकरण, मरम्मत, धर्मशाला एवं गेस्ट हाउस निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों के लिए करीब 2 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

इसी क्रम में देवस्थान विभाग के प्रबंधक कमल अग्रवाल अपनी टीम के साथ क्यासरा पहुंचे। इस दौरान विधायक कालूराम मेघवाल, भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में अधिकारियों को मंदिर परिसर का विस्तृत निरीक्षण कराया गया। निरीक्षण के दौरान मंदिर के समग्र विकास और सौंदर्यीकरण को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र सिंह प्रतिहार, जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह, क्यासरा के पूर्व सरपंच बापू सिंह पटेल, मंडल उपाध्यक्ष लोकेश जैन, अमृत विश्वकर्मा, शिवराज सिंह प्रतिहार, बबलू सिंह सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस विकास योजना के पूर्ण होने से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version