लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
गंगधार, झालावाड़। शिक्षा और पर्यावरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लालचंद सोनी, प्राचार्य, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गंगधार, और दशरथ नंदन पाण्डेय को न्यू कोटा इंटरनेशनल सोसाइटी, कोटा के तत्वाधान में आयोजित संभाग स्तरीय अष्टम हाड़ौती “गौरव सम्मान” से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर गंगधार उपखंडवासियों ने दोनों सम्मानितों को बधाई और शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष छगन माहौर, संभागायुक्त अनिल अग्रवाल और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के अनुज राजेश कृष्ण बिरला द्वारा सम्मान प्रदान किया गया।