लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क
उनियारा (सत्यप्रकाश मयंक)। निकटवर्ती सवाईमाधोपुर जिले के चौथ का बरवाड़ा में मंगलवार से आयोजित होने वाले चौथ माता मेले में जाने वाले पदयात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह भंडारे लगाए गए हैं।
हालांकि चौथ माता की मान्यता पूरे क्षेत्र में है, लेकिन हाड़ौती संभाग में इसे विशेष महत्व दिया जाता है। इस कारण इस क्षेत्र से अधिक संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा के लिए बरवाड़ा आते हैं।
धर्मप्रेमियों ने खटकड़, देई, नैनवा, पलाई, उनियारा, खेडली, अलीगढ़ सहित कई जगह यात्रियों के लिए भंडारे लगाए हैं, ताकि उन्हें भोजन और पानी की सुविधा मिल सके।