लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर। खेतान पॉलिटेक्निक कॉलेज जयपुर एलूमनी एसोसिएशन द्वारा शनिवार, 13 सितंबर 2025 को क्रेक्स ( कपकजा रीयूनियन & एक्सपो) 2025 का भव्य आयोजन राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर ( आर आई सी ) झालाना डूंगरी में आयोजित किया जा रहा है ।
इस अवसर पर शनिवार 6 सितम्बर को एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमे एसोसिएशन अध्यक्ष जी पी शर्मा ने बताया कि इस बार कॉलेज के पूर्व छात्र छात्राओं की रीयूनियन के साथ साथ प्रथम बार बिज़नेस एक्सपो का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें हमारे उद्यमी एलूमनी अपनी कंपनी के उत्पाद और सर्विसेज को प्रदर्शित करेंगे ।
नामचीन कंपनियां लेंगी भाग
इस एक दिवसीय प्रदर्शनी में देश की कई बड़ी नामचीन कंपनिया भी अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी ।
एसोसिएशन द्वारा एक प्लेटफार्म उपलब्ध करवाया जा रहा है जिसमे कॉलेज के पूर्व छात्र छात्राएँ और कई अन्य एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे ।
क्रेक्स 2025 के मेन स्पॉन्सर्स में जेनेसिस डिज़ाइन स्टूडियो, डैकिन एयर कंडीशनर, फेनेस्टा डोर्स & विंडो, अपार इंडस्ट्रीज लिमिटेड, विजन फॉर कम्फर्ट , नोविटेट मॉड्यूलर फर्नीचर शामिल हैं । इसके अलावा भी कई प्रकार की स्पॉन्सरशिप केटेगरी रखी गई हैं ।
मनोरंजन के लिए कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे
क्रेक्स 2025 के संयोजक एन राम ने बताया कि क्रेक्स 2025 में हमने रीयूनियन में मनोरंजन के लिए कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखे हैं । एक्सपो में भी 3 प्रकार की स्टॉल कैटेगरी रखी गई हैं । मीडिया प्रभारी अजय शर्मा द्वारा सभी मीडिया से आये लोगों का स्वागत किया और उनका आभार प्रकट किया । कार्यक्रम के अंत में उपाध्यक्ष प्रयागराज विजयवर्गीय ने सभी का आभार व्यक्त किया और सभी को कार्यक्रम में आने का आह्वान किया जिससे कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकें ।
