Home latest दिल्ली में ‘सुपर मुख्यमंत्री’ को लेकर सियासी बवाल, AAP-कांग्रेस ने साधा निशाना

दिल्ली में ‘सुपर मुख्यमंत्री’ को लेकर सियासी बवाल, AAP-कांग्रेस ने साधा निशाना

0

सरपंच पति,प्रधानपति के बाद अब दिल्ली में सीएम पति के चर्चे जोरों पर!

गांवों में तो महिलाएं नाम की जनप्रतिनिधि असली कमान पति, पिता या ससुर के हाथ क्या दिल्ली में इसी तर्ज पर चल रही है सरकार?

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को एक आधिकारिक बैठक में अपने पति मनीष गुप्ता के साथ नजर आईं। बैठक की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर साझा कीं, जिसमें उनके पति अधिकारियों के साथ बैठकर चर्चा करते दिखाई दिए। मनीष गुप्ता व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

इस घटना को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए X पर बैठक की तस्वीर साझा की और ‘पंचायत’ वेब सीरीज के एक सीन का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा –
“दिल्ली में फुलेरा की पंचायत की सरकार! CM रेखा गुप्ता के पति ले रहे हैं अधिकारियों की मीटिंग।”

AAP नेता संजय सिंह ने कहा,
“फुलेरा पंचायत में आपका स्वागत है। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में दो मुख्यमंत्री बना दिए हैं। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री हैं और उनके पति सुपर मुख्यमंत्री। भाजपा ने छह महीने में दिल्ली का कबाड़ा कर दिया है।”

वहीं कांग्रेस ने भी सरकार पर सवाल उठाते हुए X पर लिखा
“दिल्ली की सरकार कौन चला रहा है? मैडम रेखा गुप्ता या उनके पति मनीष गुप्ता?”

यह पहली बार नहीं है जब मनीष गुप्ता मुख्यमंत्री की बैठकों में शामिल हुए। इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली नगर निगम, जल बोर्ड, PWD और दिल्ली अर्बन सेंटर इम्प्रूवमेंट बोर्ड की बैठक में भी वे सीएम रेखा गुप्ता के साथ दिखाई दिए थे।

इस प्रकरण ने दिल्ली की राजनीति में ‘सुपर मुख्यमंत्री’ और पारिवारिक दखल को लेकर बहस छेड़ दी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version