लोक टुडे न्युज़ नेटवर्क
अंकिता मारू और डिम्पल मारू को सुपरस्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानित
विजय कपूर, बीकानेर |
कूडो राजस्थान के खिलाड़ियों ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। 16वीं कूडो नेशनल टूर्नामेंट और 6वीं कूडो फेडरेशन कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए राजस्थान टीम ने लगातार 10वीं बार डबल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
यह प्रतियोगिता युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार से मान्यता प्राप्त कूडो इंडिया फेडरेशन ऑफ इंडिया (KIFI) द्वारा आयोजित की गई थी। आयोजन 24 से 31 अक्टूबर तक पंडित दीनदयाल इंडोर स्टेडियम, सूरत (गुजरात) में हुआ, जिसमें देशभर से 32 राज्यों के 4500 से अधिक खिलाड़ी शामिल हुए।
राजस्थान का शानदार प्रदर्शन
कूडो राजस्थान की सचिव सेन्सेई अरुणा पटेल ने बताया कि
-
16वीं नेशनल टूर्नामेंट में टीम ने 40 गोल्ड, 21 सिल्वर और 39 ब्रॉन्ज
-
6वीं फेडरेशन कप में 38 गोल्ड, 28 सिल्वर और 57 ब्रॉन्ज
कुल मिलाकर 223 पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया।
दूसरे स्थान पर गुजरात और तीसरे स्थान पर मध्यप्रदेश की टीम रही।
बीकानेर टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 गोल्ड, 23 सिल्वर और 27 ब्रॉन्ज सहित कुल 75 पदक हासिल किए।
सुपरस्टार अक्षय कुमार ने किया सम्मानित
समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कूडो इंडिया चेयरमैन और बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार, जैकी श्रॉफ, अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया तथा अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर अंकिता मारू, डिम्पल मारू, रुद्राणी पटेल, कृष्णा चौधरी, चैतन्य बेंडा, सुकृति ठाकुर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
उद्घाटन और आयोजन की खासियत
कूडो राजस्थान की अध्यक्ष सेन्सेई सोनिका सैन ने बताया कि इस बार टूर्नामेंट में पहली बार खिलाड़ियों को डिजिटल आई-कार्ड के साथ उनकी फाइट डिटेल्स पहले से उपलब्ध कराई गईं, और सभी फाइट्स को लाइव प्रसारित किया गया।
उद्घाटन समारोह में पुलिस कमिश्नर अनुपम सिंह गहलोत, हांशी मेहुल वोरा, और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्डधारी विस्पी खराड़ी ने दीप प्रज्वलित किया।
संगीत से सजी समापन शाम
समापन समारोह में अभिजीत सावंत की शानदार म्यूजिकल नाइट ने खिलाड़ियों का मन मोह लिया।
बीकानेर टीम के शहर लौटने पर ढोल-नगाड़ों और फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों देवेंद्र कुमार बिश्नोई, नगेंद्र सिंह शेखावत, गजेन्द्र सिंह राठौड़, श्रीभगवान मारू, ज्योतिप्रकाश रंगा, नवरतन अग्रवाल, दिव्या डुमरा, नीलम जौहरी और सुषमा रॉय ने खिलाड़ियों को बधाई दी।