Home crime खींवसर पुलिस की कार्रवाई: अवैध टोपीदार बंदूक सहित आरोपी गिरफ्तार

खींवसर पुलिस की कार्रवाई: अवैध टोपीदार बंदूक सहित आरोपी गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

मकान से बंदूक, लोहे के छर्रे, शोरा और पोटाश बरामद

नागौर/खींवसर। (प्रदीप कुमार डागा) राजस्थान पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खींवसर क्षेत्र के जसनाथपुरा गांव में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के मकान से अवैध टोपीदार इकनाली बंदूक, लोहे के छर्रे, शोरा और पोटाश बरामद किए हैं।

गुप्त सूचना पर दी दबिश

जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी एवं सहायक पुलिस अधीक्षक जतिन जैन के सुपरविजन में कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी अदिति उपाध्याय ने बताया कि लोकल एवं स्पेशल एक्ट कार्रवाई के दौरान गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने जसनाथपुरा गांव में आरोपी के घर दबिश दी।

आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज

कार्रवाई के दौरान आरोपी मनोहर सिंह के मकान से अवैध टोपीदार इकनाली बंदूक, लोहे के छर्रे, शोरा और पोटाश बरामद किए गए।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना खींवसर में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version