Home education भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को राहत

भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को राहत

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

राजकीय विद्यालय लांपोलाई में बच्चों को पिलाई गई ठंडी रसना

पादूकलां। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लांपोलाई में विद्यार्थियों के लिए विशेष राहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। सत्र 2025-26 के अंतिम दिन विद्यालय स्टाफ द्वारा बच्चों को ठंडी एवं स्वादिष्ट रसना पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

विद्यार्थियों ने उत्साह से लिया भाग

विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। संस्था प्रधान राजेंद्र कुमार ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान ठंडे पेय पदार्थ बच्चों को राहत प्रदान करते हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक पानी पीने, तेज धूप से बचने तथा आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलने की अपील की। साथ ही स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने की सलाह भी दी।

बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर आयोजन

विद्यालय के अध्यापकों ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय परिवार की ओर से यह आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान व्याख्याता अक्षय कुमार, कमला, सरोज पूनिया, शारीरिक शिक्षक मोहनराम डांगा, वरिष्ठ अध्यापक अनिल कुमार टाक, सोहनलाल पग्गड़, राशिद खान गौरी, कृष्ण कुमार, लख्मी चंद, सचिन पारीक, बलदेव बढ़ियासर, मोहम्मद आलम सुमन और प्रदीप टेलर सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

आत्मीयता और उत्साह का रहा माहौल

आयोजन में सभी अध्यापकों ने सहयोग किया और पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में आत्मीयता एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version